Demand for issuance of local certificates prior to JCECB enrollment; Yuva AJSU submits memorandum to Argora CO.

JCECB नामांकन से पहले स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, युवा आजसू ने अरगोड़ा सीओ को सौंपा ज्ञापन

Share
Link copied
Demand for issuance of local certificates prior to JCECB enrollment; Yuva AJSU submits memorandum to Argora CO.
Demand for issuance of local certificates prior to JCECB enrollment; Yuva AJSU submits memorandum to Argora CO.

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECB) की नामांकन प्रक्रिया के बीच युवा आजसू ने छात्रों को स्थानीय प्रमाणपत्र अविलंब जारी करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि स्थानीय प्रमाणपत्र बनने में हो रही देरी के कारण कई छात्र समय पर नामांकन नहीं करा पा रहे हैं।

सोमवार को युवा आजसू की रांची महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में अरगोड़ा अंचलाधिकारी सुदीप्त राज से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने JCECB में आवेदन करने वाले छात्रों के स्थानीय प्रमाणपत्र बनाने में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। इस पर अंचलाधिकारी ने प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया।

जिप सदस्य हाकिम अंसारी ने बताया कि JCECB ने प्रथम आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की है। ऐसे में कई छात्रों का स्थानीय दर्जा सत्यापित नहीं होने के कारण उन्हें नामांकन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन स्थानीय प्रमाणपत्र में देरी के कारण कई छात्र समय पर दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों के एक शैक्षणिक वर्ष के प्रभावित होने की आशंका है।

केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान ने कहा कि स्थानीय प्रमाणपत्र नहीं बनने से छात्रों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी पात्र अभ्यर्थियों का स्थानीय सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कर समय पर प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान केंद्रीय सचिव इम्तियाज़ अहमद नजमी, प्रताप सिंह, सौरव यादव, नीतिश राज, अमन कुमार समेत युवा आजसू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।