Major traffic police drive in Ranchi: 4,969 challans issued in a single day; most actions taken against riding without helmets and no-parking violations.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 4,969 चालान, बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Share
Link copied
Major traffic police drive in Ranchi: 4,969 challans issued in a single day; most actions taken against riding without helmets and no-parking violations.
Major traffic police drive in Ranchi: 4,969 challans issued in a single day; most actions taken against riding without helmets and no-parking violations.

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए बुधवार (1 जुलाई) को यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो और टोटो सहित विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 4,969 चालान काटे गए। सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट चलने वाले 2,277 वाहन चालकों पर की गई, जबकि नो-पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में 2,259 चालान जारी किए गए। इसके अलावा रेड लाइट जंप के 210, नो एंट्री उल्लंघन के 67, अतिरिक्त सवारी के 34, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 19 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 18 मामलों में भी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा बिना यूनिफॉर्म, फैंसी नंबर प्लेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं रखने, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, टो वाहन सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी चालान काटे गए।

यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सभी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कोई भी चालक अपने वाहन पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर वाहन का संचालन न करे। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।