Jamshedpur Band, Himanshu Singh Murder Case,

जमशेदपुर : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में BJP का बंद कल , शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Jamshedpur Band, Himanshu Singh Murder Case,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या और शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने कल, गुरुवार (3 जुलाई) को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इस बंद को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। बिष्टुपुर, साकची, मानगो, गोलमुरी, जुगसलाई, कदमा और सोनारी में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है जोनल आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद जमशेदपुर में कैंप कर रहे हैं और पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं साथ ही सभी थाना प्रभारियों को उपद्रवियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रस्ताव

भाजपा ने इस बंद के जरिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार की है। पार्टी की मुख्य मांगें
हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी। शहर में बेलगाम हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाना।, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना। नीरज सिंह के ऊपर से मामला हटाया जाए

हजारीबाग: मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था नशे का काला खेल, 56 लाख का डोडा बरामद

इधर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बंद के दौरान यदि कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा या जबरन दुकानें बंद कराने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now