Major RPF crackdown: 32 bottles of illicit liquor seized from train number 18624.

आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन संख्या 18624 से 32 बोतल अवैध शराब बरामद

Share
Link copied
Major RPF crackdown: 32 bottles of illicit liquor seized from train number 18624.
Major RPF crackdown: 32 bottles of illicit liquor seized from train number 18624.

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18624 से 32 बोतल अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 1 जुलाई 2026 को हटिया–रांची रेलखंड के बीच एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट हटिया के प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार अपनी एस्कॉर्टिंग टीम के साथ ट्रेन के सामान्य श्रेणी के कोच में सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान यात्री सीटों के नीचे दो संदिग्ध लावारिस बैग मिले। कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी बैगों पर अपना दावा नहीं किया।

ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने के बाद आरपीएफ पोस्ट रांची को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा दोनों बैगों की तलाशी ली। जांच के दौरान एक ग्रे रंग के नाइकी बैग और एक नीले-सिल्वर रंग के बैग से झारखंड रॉयल ब्रांड की कुल 32 बोतल शराब बरामद हुई। दोनों बैगों से 16-16 बोतलें शराब मिलीं।

आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक अजीत कुमार ने बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 2 जुलाई 2026 को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए जब्त शराब को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

आरपीएफ ने बताया कि इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट हटिया की एस्कॉर्टिंग टीम के प्रधान आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी कुमार पप्पू, बलदेव सिंह और अमरेश कुमार के साथ-साथ आरपीएफ पोस्ट रांची के उपनिरीक्षक अजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रेलवे में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।