Firing during flag march in Jamshedpur

जमशेदपुर में फ्लैग मार्च के बीच कदमा में खूनी संघर्ष, पेंटर को मारी गोली; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Share
Link copied

Firing during flag march in Jamshedpur

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

जमशेदपुर: एक तरफ शहर में शांति और सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही थी, तो दूसरी तरफ कदमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने खूनी खेल को अंजाम दे दिया। गुरुवार देर रात रामजनम नगर में गैस सिलेंडर के विवाद में दो ममेरे भाइयों ने एक पेंटर पर गोली चला दी। गोली युवक के जबड़े को चीरती हुई आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सुरक्षा पर सवाल

यह घटना तब हुई जब हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को प्रस्तावित बंद को देखते हुए नए एसएसपी के नेतृत्व में शहर के साकची और बिष्टुपुर समेत कई इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च चल रहा था। पुलिस की भारी मौजूदगी के बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

इसे भी पढ़ें
JPSC सिविल सेवा (पीटी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर
इसे भी पढ़ें

JPSC सिविल सेवा (पीटी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने कंबाइंड सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से…

रांची में कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी की मांग, PLFI के नाम पर व्हाट्सएप से मिली धमकी
इसे भी पढ़ें

रांची में कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी की मांग, PLFI के नाम पर व्हाट्सएप से मिली धमकी

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में पीएलएफआई (PLFI) के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और परिवार को…

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, दो दिनों में 9,122 चालान; हेलमेट और नो-पार्किंग नियम तोड़ने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई
इसे भी पढ़ें

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, दो दिनों में 9,122 चालान; हेलमेट और नो-पार्किंग नियम तोड़ने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

रांची: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को शहर के सभी…

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे रामजनम नगर में पुरानी रंजिश और गैस सिलेंडर को लेकर विवाद हुआ। आरोपी पड़ोसी और ममेरे भाई, कृष्णा सोना और अनिल सोना ने पेंटर संजय तांडी के साथ पहले हाथापाई की और फिर उस पर फायर कर दिया।

घायल का साहस: खुद पहुँचा अस्पताल

संजय तांडी ने बहादुरी का परिचय देते हुए घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया और लहूलुहान अवस्था में ही खुद एमजीएम (MGM) अस्पताल पहुँचा। अस्पताल में उसका चेहरा और कपड़े खून से पूरी तरह सने हुए थे। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

शहर में एक ओर तनाव का माहौल है, वहीं दूसरी ओर फ्लैग मार्च के दौरान हुई इस वारदात ने आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस प्रशासन अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।