Kumhar community honors meritorious students; city committee also formed.

कुम्हार समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, नगर समिति का भी हुआ गठन

Kumhar community honors meritorious students; city committee also formed.
Kumhar community honors meritorious students; city committee also formed.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : कुम्हार समाज जिला सिमडेगा की ओर से रविवार को युवराज होटल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने की। समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 50 तथा इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 25 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुम्हार समाज सिमडेगा नगर समिति का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से शीतल महतो को अध्यक्ष, मक्खन महतो को सचिव तथा अश्विनी महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सदन प्रजापति (रांची) सहित अन्य अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने, नशामुक्ति अभियान को मजबूत करने तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now