Major police crackdown on brown sugar in Ranchi; one smuggler arrested.

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

Major police crackdown on brown sugar in Ranchi; one smuggler arrested.
Major police crackdown on brown sugar in Ranchi; one smuggler arrested.

रांची: राजधानी रांची में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रांची पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में छापेमारी कर पुलिस ने एक ब्राउन शुगर पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर के आसपास ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में धुर्वा, विधानसभा और जगन्नाथपुर थाना पुलिस की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बंटी कुमार (28 वर्ष), पिता–रामनारायण शाह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर की 14 पुड़िया (कुल 2.33 ग्राम) बरामद हुई। इस मामले में धुर्वा थाना कांड संख्या 152/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a), 22(b) और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रांची पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now