Demand for CBI probe into Himanshu Singh murder case intensifies; BJP delegation submits memorandum to Governor.

हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग तेज, BJP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Share
Link copied
Demand for CBI probe into Himanshu Singh murder case intensifies; BJP delegation submits memorandum to Governor.
Demand for CBI probe into Himanshu Singh murder case intensifies; BJP delegation submits memorandum to Governor.

रांची: जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को लोकभवन पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से मांग की कि हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच हो सके। साथ ही दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया गया।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच आवश्यक है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, दिवंगत हिमांशु सिंह के पिता अरविन्द सिंह तथा शंभुनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।