Major crackdown on brown sugar; three smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.

ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Major crackdown on brown sugar; three smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.
Major crackdown on brown sugar; three smugglers arrested with 25 grams of brown sugar.

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई के दौरान पहले दो संदिग्धों मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद रफीक को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव निवासी छोटन साव से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छोटन साव को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से करीब 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

इस मामले में कटकमसांडी थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिजवान और छोटन साव के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

छापेमारी टीम में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), पुलिस निरीक्षक, कटकमसांडी थाना प्रभारी, पेलावल ओपी प्रभारी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों से भी नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। साथ ही जिलेभर में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।