Uproar in Dhurva following the suspicious death of a young man; finance company accused of harassment.

धुर्वा में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा, फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप

Share
Link copied
Uproar in Dhurva following the suspicious death of a young man; finance company accused of harassment.
Uproar in Dhurva following the suspicious death of a young man; finance company accused of harassment.

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मृतक की पहचान सूरज नायक के रूप में हुई है। सोमवार देर रात स्मार्ट सिटी क्षेत्र में एक पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार को घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सेक्टर-3 मार्केट के पास जुट गए और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूरज नायक पर एक फाइनेंस कंपनी का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उनका कहना है कि बजाज फाइनेंस के कर्मचारी और मैनेजर बार-बार घर पहुंचकर किस्तों को लेकर गाली-गलौज करते थे और धमकी भी देते थे। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सूरज ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था। धुर्वा थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी तरह की प्रताड़ना या उकसावे के साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।