रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने दिया आमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को मुख्यमंत्री Hemant Soren से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी रथ यात्रा महोत्सव-2026 में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा। उन्होंने महोत्सव की तैयारियों और इससे जुड़ी स्थानीय जनभावनाओं की जानकारी देते हुए उद्घाटन समारोह में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया और रथ यात्रा महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल उपस्थित रहे।
















