Congress holds review meeting for Ranchi Lok Sabha constituency; deliberations held on the SIR campaign and booth-level preparations.

रांची लोकसभा में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR अभियान और बूथ स्तर की तैयारियों पर हुआ मंथन

Share
Link copied
Congress holds review meeting for Ranchi Lok Sabha constituency; deliberations held on the SIR campaign and booth-level preparations.
Congress holds review meeting for Ranchi Lok Sabha constituency; deliberations held on the SIR campaign and booth-level preparations.

रांची: झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में रांची लोकसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की तैयारियों और मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में अब तक लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं की पहचान (वेरिफिकेशन) का कार्य पूरा हो चुका है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शेष मतदाताओं तक भी जल्द पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

RKDF
Adv

बैठक के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा मतदाताओं और गैर-मतदाताओं की सही पहचान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जिला से लेकर पंचायत स्तर तक लगातार अभियान चला रही है और प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में समीक्षा बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।

बैठक में कांग्रेस की झारखंड सह-प्रभारी सिरी बेला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के कई विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न देने का आह्वान किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।