Beer-laden truck overturns in Sandhvai Valley; crowd rushes to pick up beer cans.

संधवैय घाटी में बियर से लदा ट्रक पलटा, कैन बियर उठाने उमड़ी भीड़

Beer-laden truck overturns in Sandhvai Valley; crowd rushes to pick up beer cans.
Beer-laden truck overturns in Sandhvai Valley; crowd rushes to pick up beer cans.

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र के संधवैय घाटी में गुरुवार सुबह बियर से लदा एक एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी कैन बियर सड़क पर बिखर गई, जिसे उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कई लोग कैन लेकर वहां से निकल गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार ट्रक बोकारो के बालिडीह से करीब 1,400 पेटी कैन बियर लेकर हजारीबाग जा रहा था। संधवैय घाटी में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, हालांकि बड़ी मात्रा में बियर क्षतिग्रस्त हो गई।

RKDF
Adv

घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर शेष माल की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद बीडीपीएल कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बची हुई बियर को दूसरे वाहन में लोड कर हजारीबाग के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now