Ranchi Traffic Police's special drive: 4,026 challans issued in a single day; most action taken against riders without helmets.

रांची में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान: एक दिन में 4,026 चालान, बिना हेलमेट वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

Ranchi Traffic Police's special drive: 4,026 challans issued in a single day; most action taken against riders without helmets.
Ranchi Traffic Police’s special drive: 4,026 challans issued in a single day; most action taken against riders without helmets.

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार (9 जुलाई) को रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए कुल 4,026 चालान काटे गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्रवाई में सबसे अधिक 1,418 बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा 2,149 वाहनों पर नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग, 171 रेड लाइट जंप, 69 नो एंट्री, 53 अतिरिक्त सवारी, 28 बिना यूनिफॉर्म, 23 गलत दिशा में वाहन चलाने, 17 बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 17 फिक्स्चर लाइट, 10 फैंसी नंबर प्लेट, 10 पिलियन राइड, 8 बीमा, 8 प्रेशर हॉर्न, 6 सीट बेल्ट, 6 प्रदूषण प्रमाणपत्र, 5 ब्लैक फिल्म, 4 शराब पीकर वाहन चलाने, 4 टो व्हीकल, 2 ट्रिपल राइड तथा 1 मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भी चालान किया गया।

RKDF
Adv

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई से 9 जुलाई 2026 के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 37,608 चालान जारी किए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी वाहन पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now