U-23 National Wrestling Championship: Simdega's Saraswati Kumari leaves for Rohtak with the Jharkhand team.

U-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: सिमडेगा की सरस्वती कुमारी झारखंड टीम के साथ रोहतक रवाना

U-23 National Wrestling Championship: Simdega's Saraswati Kumari leaves for Rohtak with the Jharkhand team.
U-23 National Wrestling Championship: Simdega’s Saraswati Kumari leaves for Rohtak with the Jharkhand team.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : हरियाणा के रोहतक में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली U-23 सीनियर राष्ट्रीय पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला एवं ग्रीको रोमन टीम रांची से रवाना हो गई है। इस टीम में सिमडेगा जिले की होनहार पहलवान सरस्वती कुमारी का भी चयन हुआ है, जो 65 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सरस्वती कुमारी सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड के कदम टोली गांव की निवासी हैं। वर्तमान में वह रांची स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन से जिले के खेल प्रेमियों और कुश्ती संघ में उत्साह का माहौल है। टीम के रवाना होने से पहले झारखंड सरकार के खेल विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट उपलब्ध कराई गई।

RKDF
Adv

सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने सरस्वती कुमारी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। शुभकामना देने वालों में संघ के अभिभावक मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, अध्यक्ष बसंत बा, सचिव राजू मांझी, कोषाध्यक्ष बलबीर प्रसाद, सोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, सुषमा प्रधान, धनंजय प्रसाद, लक्ष्मी कुमारी, स्मिता तिग्गा और रघुनाथ मांझी सहित संघ के सभी सदस्य शामिल हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सिमडेगा जिला कुश्ती संघ स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम यह है कि जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रहे हैं। सरस्वती कुमारी का चयन पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

वहीं, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अभिभावक भोलानाथ सिंह, अध्यक्ष जीशान कमर, खेल निदेशक छवि रंजन तथा महासचिव रजनीश कुमार सहित राज्य कुश्ती परिवार ने भी पूरी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now