खूंटी में भीषण सड़क हादसा: एक्सयूवी ने बस को मारी टक्कर, दो घायल

खूंटी: जिले के तोरपा-खूंटी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तोरपा से आगे रॉन्ग साइड से आ रही एक एक्सयूवी ने सामने से आ रही यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक्सयूवी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
















