Football tournament organized on Autonomy Day; Ghochotoli emerges as champion.

ऑटोनॉमी दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, घोचोटोली बनी चैंपियन

Share
Link copied
Football tournament organized on Autonomy Day; Ghochotoli emerges as champion.
Football tournament organized on Autonomy Day; Ghochotoli emerges as champion.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: 107वें ऑटोनॉमी दिवस के अवसर पर सिमडेगा सदर प्रखंड के जोगबहार पंचायत स्थित मुड़िया बगीचा टोली मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। युवा समाजसेवी जेविसन बड़ा मुड़िया की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में घोचोटोली फुटबॉल टीम ने मैनाबेड़ा फुटबॉल टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता व उपविजेता टीम को बधाई दी।

अपने संबोधन में अनिल कंडुलना ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, भाईचारे और स्वस्थ समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारने और राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

RKDF
Adv

उन्होंने ऑटोनॉमी दिवस के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष जेविसन बड़ा मुड़िया एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि झामुमो सिमडेगा भविष्य में भी इस आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नोवस केरकेट्टा, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, आयोजन समिति के सदस्य जोन सोरेंग, मेलबिन बाड़ा, जिमित बाड़ा, अभिजीत बाड़ा, सुबास कुल्लू, प्रकाश इंदवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।