ब्राउन शुगर तस्करी पर चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

चतरा: चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र से तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 25.67 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, एक आईफोन-13 मोबाइल और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पेसरा-गिद्धौर मुख्य सड़क से तीन युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए चौपारण की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने पीराटांड़ के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार (19 वर्ष), रोशन कुमार (22 वर्ष), दोनों निवासी ताजपुर (चौपारण, हजारीबाग) तथा सुमित कुमार (20 वर्ष), निवासी मसौढ़ा (मोहनपुर, गया, बिहार) के रूप में हुई है।
इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच और छापेमारी जारी है।
















