love triangle ends in murder

गिरिडीह: शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की अपहरण कर हत्या, साढ़ू ने कबूला जुर्म

लड़के की तीन दिन बाद शादी थी ..वह राजस्थान से खुशी खुशी अपने गांव लौटा .. लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था उसकी होने वाली पत्नी का उसके जीजा के साथ प्रेम संबंध था और यही उसके मौत की वजह बनी….

love triangle ends in murder

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह/जमुआ:  गिरिडीह जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की खुशियों के बीच घर में मातम पसर गया है, जब राजस्थान से नौकरी कर लौटा एक दूल्हा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ और पांच दिन बाद उसका शव पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिले से बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के होने वाले साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम-त्रिकोण बनी मौत की वजह

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड के पीछे एक प्रेम-त्रिकोण (Love Triangle) था। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष पासवान का नीरज की होने वाली दुल्हन उर्मिला के साथ पिछले ढाई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। सुभाष इस शादी को हर हाल में रोकना चाहता था, जिसके कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पूछताछ के दौरान युवती ने भी अपने और आरोपी के बीच संबंधों की बात स्वीकार की है।

RKDF
Adv

क्या था पूरा मामला?

नीरज पासवान 4 जुलाई को राजस्थान से अपनी शादी के लिए जमुआ लौटा था। 7 जुलाई को उसकी बारात निकलनी थी। लेकिन शादी से ठीक पहले जमुआ चौक से आरोपी सुभाष उसे अपने साथ ले गया, जिसके बाद नीरज का कुछ पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। करीब पांच दिन की मशक्कत के बाद बिहार के जमुई जिले के बीचकोड़वा से नीरज का शव मिला।

डेली कलेक्शन एजेंट पर हमला, चार बदमाशों ने चापड़ से किया ताबड़तोड़ वार, 10 हजार रुपये लूटकर फरार

इस मामले में पुलिस की शुरुआती सुस्ती को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जमुआ थाना परिसर के बाहर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी विभूति देव पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।

जमशेदपुर: पाइप करंट से मजदूर की मौत मामला , 10 लाख मुआवजे के साथ परिवार को मिली बड़ी राहत

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुभाष को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस अब मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, एसपी ने थाना प्रभारी की भूमिका की जांच के आदेश दे दिए हैं और शाम तक रिपोर्ट मांगी गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सदमे में हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now