'Electoral Pathshalas' set up at all polling stations in Ranchi; voters urged to submit enumeration forms promptly.

रांची के सभी मतदान केंद्रों पर लगी चुनावी पाठशाला, मतदाताओं से जल्द Enumeration Form जमा करने की अपील

'Electoral Pathshalas' set up at all polling stations in Ranchi; voters urged to submit enumeration forms promptly.
‘Electoral Pathshalas’ set up at all polling stations in Ranchi; voters urged to submit enumeration forms promptly.

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देश पर मंगलवार को रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO), बीएलए-2 (BLA-2) और स्थानीय मतदाताओं ने भाग लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की सूची से ASDD मतदाताओं की प्रारूप सूची तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मतदान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

RKDF
Adv

कार्यक्रम में BLO और BLA-2 ने उन मतदाताओं से अपील की, जिन्हें Enumeration Form मिल चुका है, वे उसे जल्द से जल्द भरकर संबंधित BLO को जमा करें, ताकि समय पर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने भी सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बिना विलंब किए अपना Enumeration Form भरकर BLO को उपलब्ध कराएं, जिससे मतदाता सूची के अद्यतन और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now