Jamshedpur: 'Chopper-wielding attacker' arrested in a dramatic, movie-style operation.

जमशेदपुर: फिल्मी अंदाज में हुआ ‘चापड़बाज’ गिरफ्तार, अपहरण समझ मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: 'Chopper-wielding attacker' arrested in a dramatic, movie-style operation.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

जमशेदपुर: शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक को बीच सड़क से उठाकर निजी कार में ले जाने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने इसे अपहरण समझकर भारी हंगामा कर दिया, लेकिन बाद में पता चला कि यह उलीडीह पुलिस की एक गुप्त और सफल छापेमारी थी।

RKDF
Adv

उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई ‘चापड़बाजी’ के एक मामले में लंबे समय से एक आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी सीतारामडेरा इलाके में मौजूद है। आरोपी तक पहुँचने के लिए पुलिस ने कोई कसर नहीं छोड़ी और पूरी तरह ‘फिल्मी स्टाइल’ में रणनीति तैयार की।

जमशेदपुर: केस वापस लेने के लिए आधी रात पीड़ित के घर पर हमला, तोड़फोड़

आरोपी को चकमा देने के लिए पुलिस टीम सादे कपड़ों में एक निजी कार से मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर के आसपास घेराबंदी की गई और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। इतनी फुर्ती से उसे गाड़ी में बैठाया गया कि राहगीरों और स्थानीय लोगों को लगा कि युवक का अपहरण कर लिया गया है। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

झारखंड के लाल आशीष तानी पूर्ति भारतीय टीम में चयनित, एशिया यूथ हॉकी 5s चैंपियनशिप में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। कुछ ही समय बाद यह स्पष्ट हो गया कि जिसे लोग अपहरण समझ रहे थे, वह वास्तव में उलीडीह पुलिस द्वारा की गई एक वैध गिरफ्तारी थी। सीतारामडेरा पुलिस ने उलीडीह थाना से संपर्क कर मामले की पुष्टि की, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई।

रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चापड़बाजी का केस दर्ज है। वर्तमान में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now