New twist in the deaths of two junior doctors; families suspect foul play and demand an FIR and an impartial investigation.

डिमना तालाब में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत पर नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; FIR और निष्पक्ष जांच की मांग

Share
Link copied

New twist in the deaths of two junior doctors; families suspect foul play and demand an FIR and an impartial investigation.

By Niraj Tiwari

जमशेदपुर: डिमना डैम के समीप स्थित प्रतिबंधित (डेंजर जोन) तालाब में एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक डॉक्टर सक्षम सिंह और समीर लाल के परिजनों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बोड़ाम थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।

RKDF
Adv

शनिवार को सक्षम सिंह के पिता सत्येंद्र कुमार सिंह और समीर लाल के पिता अजय लाल बोड़ाम थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय मौजूद जूनियर डॉक्टर डॉ. यश के बयान लगातार बदल रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर: दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

By Niraj tiwari जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के दमाकी से मानपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों…

असुंता लकड़ा के समर्थन में रांची में विरोध प्रदर्शन, हॉकी झारखंड अध्यक्ष का पुतला दहन
इसे भी पढ़ें

असुंता लकड़ा के समर्थन में रांची में विरोध प्रदर्शन, हॉकी झारखंड अध्यक्ष का पुतला दहन

राजधानी रांची में शनिवार को पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और ओलंपियन असुंता लकड़ा के समर्थन में खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों…

श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

देवघर : आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन में मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा…

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: छात्रों की जीत, लेकिन परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की अब भी जरूरत
इसे भी पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: छात्रों की जीत, लेकिन परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की अब भी जरूरत

नवीन कुमार NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और देशभर में जारी छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री…

परिजनों के अनुसार, शुरुआत में डॉ. यश ने बताया था कि सक्षम सिंह का मोबाइल तालाब में गिर गया था, जिसे निकालने के प्रयास में दोनों डॉक्टर पानी में उतरे थे। लेकिन जब शव बरामद हुए तो सक्षम सिंह का मोबाइल उनकी जेब से मिला। इस तथ्य ने डॉ. यश के शुरुआती बयान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना से पहले डॉ. यश और दोनों मृतक डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश या आपराधिक पहलू हो सकता है। उन्होंने पुलिस से सभी पहलुओं की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के डिमना डैम के पास स्थित तालाब में सक्षम सिंह और समीर लाल की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के समय दोनों डॉ. यश के साथ मौजूद थे। टाटा स्टील के गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाला था।

परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। डॉ. यश से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।