New twist in the deaths of two junior doctors; families suspect foul play and demand an FIR and an impartial investigation.

डिमना तालाब में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत पर नया मोड़, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; FIR और निष्पक्ष जांच की मांग

New twist in the deaths of two junior doctors; families suspect foul play and demand an FIR and an impartial investigation.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By Niraj Tiwari

जमशेदपुर: डिमना डैम के समीप स्थित प्रतिबंधित (डेंजर जोन) तालाब में एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक डॉक्टर सक्षम सिंह और समीर लाल के परिजनों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बोड़ाम थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।

RKDF
Adv

शनिवार को सक्षम सिंह के पिता सत्येंद्र कुमार सिंह और समीर लाल के पिता अजय लाल बोड़ाम थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन सौंपा। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय मौजूद जूनियर डॉक्टर डॉ. यश के बयान लगातार बदल रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया है।

जमशेदपुर: दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

परिजनों के अनुसार, शुरुआत में डॉ. यश ने बताया था कि सक्षम सिंह का मोबाइल तालाब में गिर गया था, जिसे निकालने के प्रयास में दोनों डॉक्टर पानी में उतरे थे। लेकिन जब शव बरामद हुए तो सक्षम सिंह का मोबाइल उनकी जेब से मिला। इस तथ्य ने डॉ. यश के शुरुआती बयान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

असुंता लकड़ा के समर्थन में रांची में विरोध प्रदर्शन, हॉकी झारखंड अध्यक्ष का पुतला दहन

आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना से पहले डॉ. यश और दोनों मृतक डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के पीछे कोई साजिश या आपराधिक पहलू हो सकता है। उन्होंने पुलिस से सभी पहलुओं की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

श्रावणी मेला 2026: देवघर में VIP-VVIP दर्शन पर पूरी तरह रोक, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के डिमना डैम के पास स्थित तालाब में सक्षम सिंह और समीर लाल की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के समय दोनों डॉ. यश के साथ मौजूद थे। टाटा स्टील के गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाला था।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: छात्रों की जीत, लेकिन परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की अब भी जरूरत

परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। डॉ. यश से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now