Durand Cup 2026: Opening match held in Ranchi for the first time; security and arrangements set an exemplary standard.

डूरंड कप 2026: रांची में पहली बार हुआ उद्घाटन मैच, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की रही मिसाल

Durand Cup 2026: Opening match held in Ranchi for the first time; security and arrangements set an exemplary standard.
Durand Cup 2026: Opening match held in Ranchi for the first time; security and arrangements set an exemplary standard.

रांची : एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मैच रविवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। रांची जिले में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की जा रही है, जिसे लेकर खेल विभाग और जिला प्रशासन ने व्यापक एवं बहुआयामी तैयारियां की थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
Adv

जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा दर्शक दीर्घाओं में सघन निगरानी रखी गई।

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, एम्बुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सहित चिकित्सा सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल तथा अग्निशमन दल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

जिला प्रशासन के अनुसार, उद्घाटन समारोह और मैच शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं दर्शकों के अनुकूल वातावरण में संपन्न हुआ। रांची में डूरंड कप के आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now