गोड्डा में गांजा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 490 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

गोड्डा : महागामा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 490 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक गोड्डा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने महागामा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित मोहम्मद निसार आलम की पान गुमटी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद सरफराज असारी (18 वर्ष), पिता मोहम्मद मुस्लिम अंसारी, निवासी मोहनपुर, थाना महागामा, जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने काले रंग की पॉलीथिन में पारदर्शी प्लास्टिक की 80 पुड़ियों में पैक कुल 490 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
इस संबंध में महागामा थाना कांड संख्या-139/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।















