एनएच-143 पर मालवाहक ट्रक में लगी भीषण आग, सांसद प्रतिनिधि अमित पहुंचे घटनास्थल

शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: सिमडेगा-राउरकेला मुख्य मार्ग एनएच-143 पर ठेठईटांगर प्रखंड के केरयाघाटी के समीप बुधवार सुबह माल से लदे एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि अमित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद सिमडेगा से दमकल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। समाचार लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।
















