Woman killed after being hit by speeding car; two, including a girl child, critically injured.

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची समेत दो गंभीर घायल

Author Drishti Now | Edited by Drishti Now
Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:28 PM (IST)
Woman killed after being hit by speeding car; two, including a girl child, critically injured.
Woman killed after being hit by speeding car; two, including a girl child, critically injured.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी स्थित बीड़ी पत्ता गोदाम के समीप गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, बच्ची समेत दो गंभीर घायल
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विक्की लाइन होटल के संचालक सुरेश प्रसाद की पत्नी गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए राउरकेला ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना में एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

RKDF
advertisement

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now