J.S. One Akshay FC defeated Police Line FC in a penalty shootout and advanced to the next round of the Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament.

पेनाल्टी शूटआउट में जे.एस. वन अक्षय एफसी ने पुलिस लाइन एफसी को हराया, वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंची

J.S. One Akshay FC defeated Police Line FC in a penalty shootout and advanced to the next round of the Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament.
J.S. One Akshay FC defeated Police Line FC in a penalty shootout and advanced to the next round of the Veer Shaheed Thomas Soreng Football Tournament.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: 27वें वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के तहत गुरुवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जे.एस. वन अक्षय एफसी, रांची और पुलिस लाइन एफसी, सिमडेगा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनाल्टी शूटआउट में जे.एस. वन अक्षय एफसी, रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन एफसी, सिमडेगा को 6-5 से पराजित कर टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल और जुझारूपन का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

पेनाल्टी शूटआउट में जे.एस. वन अक्षय एफसी ने पुलिस लाइन एफसी को हराया, वीर शहीद थॉमस सोरेंग फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंची
Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक राम थे, जबकि विशिष्ट अतिथि सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार और वार्ड-14 के पार्षद गुलशन लकड़ा उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि दीपक राम ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और खेल को जीवन में आगे बढ़ने का माध्यम बनाने की अपील की।

वहीं, सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

RKDF
advertisement

आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी डिवाइन होंडा की ओर से लकी ड्रॉ के माध्यम से दो भाग्यशाली दर्शकों को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 31 जुलाई को अपराह्न 3:30 बजे अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में राम दयाल मुंडा एफसी, रांची और जूनियर एफसी, खूंटी आमने-सामने होंगी। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now