BJP launches major agitation over JPSC-JSSC dispute; protests to be held in all districts on August 1.

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर भाजपा का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन

BJP launches major agitation over JPSC-JSSC dispute; protests to be held in all districts on August 1.
BJP launches major agitation over JPSC-JSSC dispute; protests to be held in all districts on August 1.

रांची: झारखंड भाजपा ने राज्य में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 1 अगस्त को राज्य के सभी जिलों में भाजयुमो के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 31 जुलाई की शाम सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

बाउरी ने कहा कि भाजपा छात्रों और युवाओं के न्याय की लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पिछले छह वर्षों में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने, कांग्रेस द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की।

Kashmir vastaralay
Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की एजेंसियां असली दोषियों को बचाने का काम कर रही हैं और सीआईडी व एसीबी की जांच केवल “आईवॉश” बनकर रह गई है। बाउरी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही, जूनियर इंजीनियर समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाती रही है।

RKDF
advertisement

प्रदेश महामंत्री ने दावा किया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा मामले में कार्रवाई भाजपा और भाजयुमो के आंदोलन के बाद शुरू हुई। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में भारी आक्रोश है और वे लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग कर रहे हैं।

बाउरी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित एंटी पेपर लीक कानून का स्वागत करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल और संसद का आभार भी व्यक्त किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now