Shravani Mela: Deputy Commissioner inspected the fairgrounds early in the morning; emphasized the safety of devotees and smooth *Jalarpan* (offering of water).

श्रावणी मेला: उपायुक्त ने अहले सुबह किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण पर दिया जोर

Share
Link copied
Shravani Mela: Deputy Commissioner inspected the fairgrounds early in the morning; emphasized the safety of devotees and smooth *Jalarpan* (offering of water).
Shravani Mela: Deputy Commissioner inspected the fairgrounds early in the morning; emphasized the safety of devotees and smooth *Jalarpan* (offering of water).

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के चौथे दिन रविवार तड़के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर और मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु कतार व्यवस्था और निर्बाध जलार्पण सुनिश्चित करना था।

उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, नेहरू पार्क और बीएड कॉलेज रूट का जायजा लेकर अधिकारियों को कांवरियों की कतार व्यवस्था लगातार सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंदिर स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के जरिए मेला क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की और भीड़ बढ़ने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Deoghar
Advertisement

निरीक्षण के दौरान बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं, जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर और आपातकालीन उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने सूचना सह सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी और अमानत घर (क्लॉक रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से आगामी सोमवारी को देखते हुए मातृत्व विश्राम गृह में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने तथा अमानत घरों में श्रद्धालुओं के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RKDF
advertisement

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को हर समय सतर्क रहने, सीसीटीवी निगरानी बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही मेला ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मियों से सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता करने की अपील की।

Kashmir vastaralay
Advertisment

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।