Bokaro: Three members of the same family brutally hacked to death with an axe.

बोकारो के नावाडीह में सनसनीखेज वारदात: कुल्हाड़ी से काटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, गांव बना पुलिस छावनी

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरलीलवा गांव में बुधवार तड़के सुबह एक सनकी युवक ने खूनी खेल खेलते हुए दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Drishti 01
Advertisement

कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, तीन की मौके पर मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकुरलीलवा गांव निवासी राजू सिंह नामक एक सनकी युवक ने बुधवार सुबह अचानक गांव के ही निवासी जानकी महतो के घर पर धावा बोल दिया। आरोपी ने जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी पुतोहू (बहु) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस अचानक हुए खूनी हमले में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Drishti 02
Advertisement

पूरे गांव में पसरा मातम

अचानक हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते यह सनसनीखेज खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया।

RKDF
advertisement

पुलिस छावनी में बदला घटनास्थल

घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, जिससे पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

फिलहाल इस खौफनाक वारदात के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ-साथ मामले के हर पहलू की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दृष्टि नाउ (बोकारो)

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now