VHP welcomes the Sambhal violence commission report.

संभल हिंसा आयोग की रिपोर्ट पर विहिप ने किया स्वागत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

डेस्क । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत संभल हिंसा संबंधी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का स्वागत करते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने गुरुवार को जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि आयोग की रिपोर्ट से हिंसा की साजिश और उसके कथित जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Drishti 01
Advertisement
Drishti 02
Advertisement

डॉ. जैन ने दावा किया कि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शाही जामा मस्जिद के न्यायालय-आदेशित सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा पूर्व नियोजित थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहेल इकबाल तथा जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी से जुड़े लोगों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि हिंसा के दौरान पथराव, आगजनी और पुलिस पर हमले हुए, जिनमें चार लोगों की मौत हुई तथा 28 पुलिसकर्मी घायल हुए।

Deoghar
Advertisement

विहिप नेता ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट की अनुशंसाओं पर प्रभावी अमल करने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।

Drishti 04
Advertisement

प्रेस वक्तव्य में विहिप ने मांग की है कि रिपोर्ट में नामित सभी आरोपितों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए, दोषियों को कड़ी सजा मिले, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए तथा हिंसा को नियंत्रित करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जाए।

RKDF
advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now