Major crackdown by Gumla Police: 11 criminals from the inter-state ‘Korai Gang’ arrested; weapons and looted jewelry recovered.

गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ‘कोरई गैंग’ के 11 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

Share
Link copied
Major crackdown by Gumla Police: 11 criminals from the inter-state ‘Korai Gang’ arrested; weapons and looted jewelry recovered.
Major crackdown by Gumla Police: 11 criminals from the inter-state ‘Korai Gang’ arrested; weapons and looted jewelry recovered.

निर्मल सिंह 

गुमला: अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पालकोट थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अंतरराज्यीय ‘कोरई गैंग’ के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गोलियां, सोना-चांदी, नकदी, मोबाइल फोन और डिक्की का लॉक तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली मास्टर चाबी बरामद की गई है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली थी कि पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड स्थित ईंट भट्ठा के सामने पहाड़ पर करीब 6-7 संदिग्ध व्यक्ति बैठकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ बसिया शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

Drishti 04
Advertisement

एसआईटी ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध आग्नेयास्त्र और गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Drishti 03
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी का संबंध ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र के कुख्यात ‘कोरई गैंग’ से है। पुलिस के मुताबिक, गैंग के सदस्य चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गुमला पहुंचे थे और पालकोट में एक बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे थे।

Drishti 02
Advertisement

आरोपियों की स्वीकारोक्ति और जांच के आधार पर पुलिस ने पालकोट थाना कांड संख्या 35/26, दिनांक 08 जुलाई 2026 में करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लूट मामले के दो आरोपियों तथा घाघरा थाना कांड संख्या 39/26, दिनांक 27 अप्रैल 2026 के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न राज्यों में पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Drishti 01
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, अक्षय कबाड़ी, येशु दास, किशुन दास, अवला शेखर, अर्जुन दास, माईकेल सावन, मनोज दास, भोला दात्त, करण नेताम और मेकला येशु के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से सोना: 69.9 ग्राम, चांदी: 1.340 किलोग्राम, नकद: 1.70 लाख रुपये, देशी पिस्टल: 1, देशी कट्टा: 2, विभिन्न बोर की गोलियां: 11, मोबाइल फोन: 7 और मास्टर की: 2, जिनका इस्तेमाल डिक्की का लॉक तोड़ने में किया जाता था।

Kashmir
advertisement

छापामारी दल में एसडीपीओ चैनपुर श्रुति, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ बसिया शिवशंकर मरांडी, अंचल निरीक्षक सिसई विनय कुमार, अंचल निरीक्षक बसिया गुलशन भेंगरा, पालकोट थाना प्रभारी पुअनि अंकित राज, घाघरा थाना प्रभारी पुअनि मोहन कुमार सिंह समेत तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल थे।

RKDF
advertisement

गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और अतिरिक्त सामान की बरामदगी के लिए एसआईटी की टीमें ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी खुलासा हो सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।