JPSC-JSSC Exam Irregularities: Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; Administration Makes Robust Security Arrangements

JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ीः आज छात्र करेंगे झारखंड विधानसभा का घेराव, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

Share
Link copied
JPSC-JSSC Exam Irregularities: Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; Administration Makes Robust Security Arrangements
JPSC-JSSC Exam Irregularities: Students to Gherao Jharkhand Assembly Today; Administration Makes Robust Security Arrangements

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया है। प्रदर्शनकारी छात्र आज झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। रांची प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

Deoghar
Advertisement

छात्रों का यह आंदोलन 25 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी है। वे परीक्षाओं में पेपर लीक, ओएमआर शीट विवाद और चयन प्रक्रिया में कथित धांधली का आरोप लगा रहे हैं। मुख्य मांगें हैं—14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा और JSSC-CGL समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करना, पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई। सरकार का दावा है कि छात्रों की करीब 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। इनमें 14वीं JPSC पीटी परीक्षा और कुछ बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी की जांच तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। हालांकि छात्र सीबीआई जांच और JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वार्ता बेनतीजा रहने के बाद उन्होंने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखा।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

रांची जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (उच्च न्यायालय को छोड़कर) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी है। इस क्षेत्र में कोई भी प्रदर्शन या धरना अवैध घोषित किया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग, कंटीले तार लगाए हैं तथा अतिरिक्त बल तैनात किया है। मार्गों पर वीडियोग्राफी भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और प्रतिबंधित क्षेत्र में न जाने की अपील की है। छात्र नेताओं का कहना है कि घेराव शांतिपूर्ण तरीके से होगा। राज्यभर से अभ्यर्थी राजधानी पहुंच रहे हैं। कुछ छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

इस बीच JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। सीआईडी जांच में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। विपक्षी दल इस मुद्दे को विधानसभा में लगातार उठा रहे हैं। छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।