Preparations for a protest against the mining and mineral act.

खनन-खनिज अधिनियम के विरोध में आंदोलन की तैयारी,JMM ने केंद्र को दी चेतावनी

Share
Link copied

Preparations for a protest against the mining and mineral act.

जमशेदपुर। खनन-खनिज अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड में राजनीतिक विरोध तेज होता नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने संवाददाता सम्मेलन कर केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कुणाल षाड़ंगी ने दावा किया कि केंद्र सरकार के नए कानून के प्रावधानों से झारखंड को करीब 14,656 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व पर इसका सीधा असर पड़ेगा और इसके परिणामस्वरूप सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन पर दबाव बढ़ सकता है।

Pariman nathwani
Promotional

उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए संचालित योजनाएं भी इस आर्थिक प्रभाव से प्रभावित हो सकती हैं। इनमें मंईयां सम्मान योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं का उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया।

केंद्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप

झामुमो प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को उसके प्राकृतिक संसाधनों का उचित लाभ मिलना चाहिए, लेकिन नए कानून के जरिए राज्य के आर्थिक हितों पर असर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नए कानून को लेकर राज्य की आपत्तियां दर्ज कराई हैं। झामुमो की ओर से राष्ट्रपति से भी हस्तक्षेप करने की मांग की गई है, ताकि झारखंड के हितों की रक्षा हो सके और राज्य की मांगों पर उचित विचार किया जाए।

Rkdf
Pramotinol

मांगें नहीं मानी गईं तो सड़क पर उतरेगा झामुमो

कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि झारखंड की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और केंद्र एवं राज्य के बीच टकराव की स्थिति बनी, तो झामुमो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड के अधिकार और हितों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में “झारखंड से खनन का एक भी पत्थर बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।”

Kashmir
advertisement

Rkdf

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।