महाराष्ट्र के पैठण के मंदिर में 25 साल के शख्स ने काटा अपना गला, जानिए क्या है पूरा मामला.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महाराष्ट्र के पैठण में एक शिव मंदिर में 25 साल के शख्स के मृत मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। शख्स का गला कटा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि शख्स ने अघोरी प्रथा और तंत्र-मंत्र संबंधित अभ्यास के लिए खुद ही अपना गला काटा है। मरने वाले इस व्यक्ति की पहचान नंदू घुंगासे के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार उस वक़्त मंदिर में चार लोग थे जो ये बता रहे हैं कि उन्होंने घुंगासे को खुद अपना गला काटते और मंदिर में मौजूद शिवलिंग पर चढ़ाते देखा था। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में ये बात भी पता चली है कि घुंगासे हर दिन आकर कई घंटे तक मंदिर में बैठा करता था और अघोरी अभ्यास में भी शामिल था। मौजूद शक़्स नें बताया कि इससे पहले कि वे कुछ कर पाते, शख्स ने अपना गला काट लिया था और शिवलिंग पर खून चढ़ाने लगा था।
ये घटना पैठण शहर के गगभट्ट चौक में सिद्धि अली दरगाह के पास स्थित मंदिर में हुई। बिहारी परदेशी नाम का एक व्यक्ति गुरुवार को घटना के दिन पूजा करने के लिए मंदिर में गया था। उसी ने सबसे पहले घुंगासे को वहां मृत पड़ा देखा। लोगों के द्वारा पुलिस को मामले के बारे जानकारी दी गई। इसके बाद तत्काल युवक का शव अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

















