रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बाधित, जानिए आपके क्षेत्र में कब तक कटेगी बिजली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची में रविवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई इलाकों में मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की कटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते ओरमांझी, विकास, सिकिदिरी और टाटीसिलवे क्षेत्र के कई फीडरों से जुड़े इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कुछ इलाकों में सुबह से शाम तक भी बिजली बाधित रहने की सूचना है।

विकास और ओरमांझी क्षेत्र
विकास प्रशाखा के 11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस होगा। इस दौरान विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली प्रभावित रहेंगे।
11 केवी चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक काम होगा। इससे बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी इलाके प्रभावित होंगे।
ओरमांझी प्रशाखा के कुच्चु फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटाई और रखरखाव का काम होगा। कुच्चु, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जवा बेड़ा में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
चायबगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य के कारण पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चायबगान प्रभावित होंगे।
वहीं पिस्का फीडर में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छा दाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग में बिजली बाधित रहेगी।

सिकिदिरी क्षेत्र में भी बिजली कटौती
सिकिदिरी प्रशाखा के सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटाई और मेंटेनेंस किया जाएगा। इससे भूसुर, डटमा, चाड़ू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली प्रभावित होंगे।
टाटीसिलवे के इन इलाकों में भी बिजली बंद
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत रविवार को चार 11 केवी फीडरों में मेंटेनेंस और ट्री ब्रांच ट्रिमिंग का काम होगा। यह कार्य सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
गोंदलीपोखर फीडर: अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्र।
प्लांडू फीडर: प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके और आसपास के इलाके।
बंता फीडर: टूटकी, बंता, पतरा हटू, बनसिया, झावरी, करियाडीह और आसपास के क्षेत्र।
रामपुर (सिल्ली) फीडर: सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद और आसपास के इलाके।

कुछ इलाकों में शाम तक बंद रहेगी बिजली
टाटीसिलवे पावर हाउस के अनगड़ा फीडर से जुड़े हेसाल नियर बाह्य फल एंट्री गेट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यहां स्टैंगिंग का काम किया जाएगा।
वहीं चाडरी पावर हाउस से जुड़े द्वारिका हॉस्पिटल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चार्ज करने के लिए सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें

















