Mines and Minerals Amendment Bill is in the interest of the state and the country: Raghubar Das

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक राज्य और देश हित में : रघुवर दास

Share
Link copied
Mines and Minerals Amendment Bill is in the interest of the state and the country: Raghubar Das
Mines and Minerals Amendment Bill is in the interest of the state and the country: Raghubar Das

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संसद से पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को झारखंड और देश के हित में बताया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से चल रही राज्य सरकार इस विधेयक को लेकर दुष्प्रचार कर रही है और जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

Baba new 1
Advertisement

रघुवर दास ने कहा कि संशोधन विधेयक से अवैध खनन पर प्रभावी तरीके से शिकंजा कसेगा, जबकि वैध खनन को बढ़ावा मिलने से राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की निंदा करती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के संरक्षण में धनबाद, चतरा, दुमका, पाकुड़, रामगढ़ और हजारीबाग समेत कई जिलों में कोयला, बालू, पत्थर और अन्य खनिजों की लूट हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंडिकेट बनाकर जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को ‘लूटखंड’ बना दिया गया है।

Kashmir
advertisement

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए 34 कोल ब्लॉक को मंजूरी दी थी, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार अब तक केवल चार कोल ब्लॉक ही चालू कर सकी है। उन्होंने लौह अयस्क और बॉक्साइट के खनन में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया।

RKDF
advertisement

रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार ने खनन प्रभावित जिलों के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के आवंटन में 30 प्रतिशत की अतिरिक्त व्यवस्था की है। इसके बावजूद राज्य के खनन प्रभावित जिले स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं के मामले में पिछड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कमी है और लोगों को घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य जनजातीय और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।