Two arrested with brown sugar; 11.42 grams of the narcotic substance seized.

ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 11.42 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Share
Link copied
Two arrested with brown sugar; 11.42 grams of the narcotic substance seized.
Two arrested with brown sugar; 11.42 grams of the narcotic substance seized.

रांची: रांची पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 की रात करीब 9:05 बजे रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची के कड़गड़ा सरकारी स्कूल, बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी के सामने प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन में कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

Baba new 1
Advertisement

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव किशोर दूबे उर्फ रिशु दूबे (23 वर्ष), निवासी पथराही पोस्ट-थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू, और बादल गुप्ता (करीब 25 वर्ष), निवासी मानसरोजर कॉलोनी, डीएवी स्कूल के सामने, सिमलिया, थाना रातू, रांची के रूप में हुई है।

Kashmir
advertisement

पुलिस ने तलाशी के दौरान देव किशोर दूबे के पास से एक रियलमी मोबाइल और प्लास्टिक में लिपटा करीब 5.61 ग्राम ब्राउन शुगर तथा बादल गुप्ता के पास से एक वनप्लस मोबाइल और प्लास्टिक में लिपटा करीब 5.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। दोनों से बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 11.42 ग्राम पाया गया।

RKDF
advertisement

पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 294/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(b)/22/29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।