Accused arrested in cattle smuggling case; Scorpio vehicle, two mobile phones, and ₹15,000 recovered.

गोवंशीय पशु तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत दो मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद

Share
Link copied
Accused arrested in cattle smuggling case; Scorpio vehicle, two mobile phones, and ₹15,000 recovered.
Accused arrested in cattle smuggling case; Scorpio vehicle, two mobile phones, and ₹15,000 recovered.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से काले रंग की स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला सिमडेगा थाना कांड संख्या 97/25 से संबंधित है, जिसमें 11 पशुओं के प्रति क्रूरता तथा गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Baba new 1
Advertisement

एसडीपीओ अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक को 28 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि उक्त कांड का प्राथमिक अभियुक्त मौसिम मीर उर्फ टिंकू, पिता मंसूर मीर, निवासी मुरू, थाना सिसई, जिला गुमला, काले रंग की स्कॉर्पियो से सिमडेगा से गुमला की ओर जाने वाला है।

RKDF
advertisement

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बिरू चौक के समीप वाहन की निगरानी शुरू की। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो को आते देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, वाहन रुकने के बाद उसमें सवार दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मौसिम मीर उर्फ टिंकू बताया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से काले रंग की स्कॉर्पियो, मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और आसमानी रंग का पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन सहित 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

Kashmir
advertisement

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। छापामारी दल में एसडीपीओ अमरेन्द्र सिंह, एसआई राकेश कुमार राय, सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।