Invitation to Chief Minister Hemant Soren for the Shri Krishna Janmotsav celebration.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का न्योता, मोरहाबादी में 4 सितंबर को होगा दही-हांडी

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 3 सितंबर 2026 को ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम और 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दोनों कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

RKDF
advertisement

जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन की तैयारी

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। आयोजन में बाल गोपाल कार्यक्रम के साथ दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला प्रमुख आकर्षण होंगे।

समिति का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इसे भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

Kashmir vastaralay
Advertisment

ये लोग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के , अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now