Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; light to moderate rain accompanied by thunderstorms is expected.

रांची सहित पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, हल्की-मध्यम बारिश व गरज-चमक के आसार

Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; light to moderate rain accompanied by thunderstorms is expected.
Skies will remain cloudy across Jharkhand, including Ranchi, today; light to moderate rain accompanied by thunderstorms is expected.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज झारखंड में मानसून की गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहेगा। कुछ समय के लिए हल्की से मध्यम बारिश या थंडरशावर हो सकते हैं। साथ ही वज्रपात (बिजली कड़कने) और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले में रहने से बचें, बिजली के खंभों या पेड़ों से दूर रहें और जरूरी काम के अलावा बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट चेक करें।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो अधिकांश जिले में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक वाली बौछारों की संभावना। कुछ इलाकों (खासकर उत्तर-पश्चिमी और आसपास के हिस्सों) में कहीं-कहीं भारी बारिश का खतरा भी बना रह सकता है। पूरे राज्य में थंडरस्टॉर्म के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की आशंका है।

RKDF
advertisement

मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से थोड़ा कम या सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। दिन में अधिकतम तापमान कई जगहों पर 27-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले दिनों भी राज्य में अच्छी बारिश हुई थी, जिससे मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी बारिश से तापमान में राहत मिलने और हवा साफ रहने की उम्मीद है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now