सरायकेला-खरसावां में नक्सल विरोधी अभियान, कुचाई के जंगल से हथियार और कारतूस बरामद
सरायकेला। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद सुरक्षा बलों ने सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान बरामद हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुरक्षा बलों को आशंका है कि बरामद सामान को नक्सलियों ने जंगल में छिपाकर रखा था। पश्चिम बंगाल में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद झारखंड से सटे इलाकों में सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ाई गई हैं।
कुचाई के जंगलों में भी सुरक्षा बलों द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बरामद हथियार और अन्य सामान की जांच की जा रही है। सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामदगी का संबंध किस नक्सली संगठन या दस्ते से है।


















