Clash between CISF and villagers in Chapapur, Nirsa

धनबाद : निरसा के चापापुर में CISF और ग्रामीणों में झड़प, फायरिंग के आरोप से तनाव

Share
Link copied

महिला से मारपीट के आरोप के बाद भड़के ग्रामीण, CISF वाहनों में तोड़फोड़; कार्रवाई और मुआवजे की मांग

Clash between CISF and villagers in Chapapur, Nirsa

गोविंद /धनबाद

धनबाद/निरसा। निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर ओसीपी इलाके में रविवार को सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि चापापुर ओसीपी के पास लकड़ी चुनने जा रही एक महिला को सीआईएसएफ जवानों ने कोयला चोरी के संदेह में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। महिला के साथ कथित मारपीट की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों तथा सीआईएसएफ जवानों के बीच झड़प शुरू हो गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सीआईएसएफ के वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है।

Clash between CISF and villagers in Chapapur, Nirsa

फायरिंग के आरोप से बढ़ा तनाव

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थिति बिगड़ने के बाद सीआईएसएफ जवानों की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग के आरोप के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। हालांकि, फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी के घायल होने की पुष्टि हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

RKDF
advertisement

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। ग्रामीण घायल महिला के समुचित इलाज, मुआवजे और कथित मारपीट के लिए जिम्मेदार जवानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जेएमएम नेता प्रशांत हेंब्रम भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी बढ़ाई गई है। घटना को लेकर सीआईएसएफ और पुलिस के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।