Chief Minister Hemant Soren sent a letter to the female students of Garhwa.

गढ़वा की छात्राओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भेजा पत्र, राखी के जवाब में दिया आशीर्वाद

गढ़वा/रांची। रक्षा बंधन पर गढ़वा की दो छात्राओं की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजी गई हस्तनिर्मित राखियों का जवाब मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर दिया है। आर.के.सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा की छात्राओं काजल कुमारी और महालक्ष्मी केशरी ने मुख्यमंत्री को राखी भेजी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए पत्र में छात्राओं के स्नेह के लिए आभार जताया गया है। उन्होंने लिखा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। छात्राओं की ओर से भेजी गई राखी प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी जताते हुए उनके आत्मीय स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं और उनके परिवार के सुखी, स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना भी की।

RKDF
advertisement

छात्राओं के लिए बना यादगार पल

मुख्यमंत्री का पत्र मिलने के बाद स्कूल की प्राचार्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की भेजी गई राखियों का मुख्यमंत्री द्वारा जवाब देना उनके लिए प्रोत्साहन की बात है।

विद्यालय परिवार का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह संदेश छात्राओं को न केवल उत्साहित करेगा, बल्कि उन्हें शिक्षा और जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now