Dhanbad crime

धनबाद : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; मोतिहारी से आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

धनबाद /गोविंद

धनबाद। धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। बाद में दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और आरोपी के पास युवती के निजी फोटो और वीडियो पहुंच गए।

आरोप है कि इसके बाद युवक युवती को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान युवती ने मामले की शिकायत धनसार थाना पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम को मोतिहारी भेजा गया।

धनबाद : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; मोतिहारी से आरोपी गिरफ्तार

नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा गया आरोपी

धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी के समीप नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा। इसके बाद उसे धनबाद लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ-साथ शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

RKDF
advertisement

कोर्ट में पेशी के बाद जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और निजी फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।