'Seva Abhiyan' (service campaign) across the country on PM Modi's birthday; bike rally to continue for 22 days; Shipra Ghat in Ujjain to be illuminated with 2.5 million earthen lamps.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में सेवा अभियान, 22 दिन चलेगी बाइक यात्रा; उज्जैन में 25 लाख दीयों से सजेगा शिप्रा घाट

'Seva Abhiyan' (service campaign) across the country on PM Modi's birthday; bike rally to continue for 22 days; Shipra Ghat in Ujjain to be illuminated with 2.5 million earthen lamps.
‘Seva Abhiyan’ (service campaign) across the country on PM Modi’s birthday; bike rally to continue for 22 days; Shipra Ghat in Ujjain to be illuminated with 2.5 million earthen lamps.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन आज यानी 17 सितंबर को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखते हुए ‘संकल्प सेवा अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लोगों से दीये जलाने की अपील भी की है। गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक कई बड़े कार्यक्रमों की तैयारियां की गई हैं।

RKDF
advertisement

दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के दिन दिल्ली में रहेंगे। वह SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इस आयोजन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े विषयों और भारत में इस उद्योग के विस्तार पर चर्चा होगी।

Advertisment
Advertisment

वडनगर से निकलेगी बाइक रैली, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री के गृहनगर गुजरात के वडनगर में जन्मदिन के अवसर पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। गुजरात के चार प्रमुख मंदिरों से निकली कलश यात्राएं वडनगर पहुंचेंगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वडनगर में करीब 250 बाइक सवारों वाली रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा देश के 10 राज्यों के 193 जिलों और करीब 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। आयोजकों के मुताबिक, रैली का उद्देश्य लोगों तक पहुंचना और सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनसंपर्क करना है। इससे पहले अहमदाबाद में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना को लेकर करीब 11 हजार दीये जलाए गए। गृह मंत्री अमित शाह जगन्नाथ मंदिर में विशेष आरती में भी शामिल होंगे।

Advertisment
Advertisment

काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा

वाराणसी में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां से ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ की शुरुआत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा में करीब 500 सेवा यात्री शामिल होंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह बाइकर्स ललिता घाट पहुंचकर गंगा जल भरेंगे। डमरू दल और शंखध्वनि के बीच सेवा यात्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और जलाभिषेक करेंगे।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से बाइक यात्रा रवाना होगी। आयोजकों के अनुसार, करीब 22 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों तक पहुंचेगी। काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काशी विश्वनाथ मंदिर में महारुद्राभिषेक भी करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Advertisment
Advertisment

उज्जैन में 25 लाख से ज्यादा दीयों से दीपोत्सव

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बड़ा दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। शिप्रा नदी के घाटों को 25 लाख से अधिक दीयों से रोशन करने की तैयारी है। इस आयोजन में करीब 30 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की बात कही गई है।

Advertisment
Advertisment

युवाओं तक पहुंच बनाने पर जोर

सेवा संकल्प बाइक यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स को शामिल किया गया है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक, यात्रा के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया जाएगा और केंद्र सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

Advertisment
Advertisment

उत्तर प्रदेश में भी यह यात्रा कई जिलों से होकर गुजरेगी। राज्य में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने की पार्टी की गतिविधियों के बीच यह यात्रा राजनीतिक रूप से भी चर्चा में है। हालांकि, आयोजकों की ओर से इसे प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सेवा गतिविधियों से जुड़ा अभियान बताया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है