नामकुम में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कौशल प्रशिक्ष¹ण केंद्र खोलने की घोषणा

रांची: नामकुम रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टाटीसिल्वे रेलवे गुड्स शेड ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से श्री श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूजा महोत्सव के दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव और सांसद प्रदीप वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नामकुम में जल्द ही कौशल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के दौरान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुजुर्गों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके बीच वस्त्रों का वितरण भी किया गया। आयोजन समिति की ओर से सामाजिक सरोकार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और बच्चों को पढ़ाई की सामग्री
समारोह में सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों को पढ़ाई की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

खिलाड़ियों को बांटे गए स्पोर्ट्स किट
इस वर्ष यूनियन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी पहल की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों खिलाड़ियों के बीच स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।

स्वास्थ्य जांच के लिए लगाए गए शिविर
विश्वकर्मा पूजा महोत्सव के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए कई शिविर भी लगाए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया। इस तरह पूजा महोत्सव को धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक सेवा और जनकल्याण से भी जोड़ा गया।

रांची : ट्रेन के बाथरूम के पास लावारिस बैग से 18 लीटर शराब बरामद, कीमत 18,840 रुपये
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “सतर्क” के तहत कार्रवाई करते हुए…

जामताड़ा : पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौके पर मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी
जामताड़ा। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी-नाला मुख्य सड़क पर बारहघरिया गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय…
















