12-year-old boy dies of snakebite; Samrom Paul Topno expresses grief.

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर की मौत, सामरोम पॉल टोपनो ने जताया शोक

Share
Link copied
12-year-old boy dies of snakebite; Samrom Paul Topno expresses grief.
12-year-old boy dies of snakebite; Samrom Paul Topno expresses grief.

सिमडेगा: बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर रन्थू प्रधान की मौत हो गई। वह दामोदर प्रधान का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, रन्थू को जहरीले सांप ने काट लिया था। सर्पदंश के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बीरमित्रपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

RKDF
advertisement

घटना पर सेवा दल के मुख्य संगठक सह जिला परिषद सदस्य सामरोम पॉल टोपनो ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में पीड़ित को बिना देरी किए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने लोगों से अपील की कि सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। समय पर अस्पताल पहुंचाने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।