सरायकेला खेलते-खेलते गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी, मासूम की मौत से परिवार में मचा कोहराम
सरायकेला के धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार पर शनिवार को उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर के पीछे खेल रहे एक मासूम बच्चे की प्लास्टिक की रस्सी गले में फंसने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू घर के पीछे खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसने प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली। बताया जा रहा है कि रस्सी का दूसरा हिस्सा घर के पीछे स्थित झाड़ी में फंस गया। इसके कारण बच्चे का गला रस्सी में फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुछ देर बाद परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल रस्सी को हटाकर बच्चे को मुक्त कराया और इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से परिवार के लोग सदमे में हैं। मासूम की मौत के बाद पूरे इलाके में भी शोक का माहौल है।

रांची : BIT Mesra के Hostel-9 में M.Sc. छात्रा अंजलि ने की आत्महत्या, डायरी में पारिवारिक परेशानी का जिक्र
रांची: BIT Mesra के हॉस्टल नंबर-9 में देर रात M.Sc. की छात्रा अंजलि की मौत हो गई। BIT थाना पुलिस के अनुसार,…

सीआईटी कैंपस में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, छत से गिरने की आशंका की भी जांच
रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) परिसर में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड धनपति महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में…


















